Posts

Showing posts with the label विद्युत उपसाधन

विद्युत उपसाधन

Image
विद्युत उपसाधन मानव जीवन को सरल व आरामदायक बनाने में विद्युत का योगदान आज के युग में किसी से भी छुपा नहीं है। प्रतिदिन मनुष्य अनेक प्रकार के विद्युत उपकरणों का उपयोग करता है। इस अध्याय में प्रतिदिन कार्य में आने वाले उपसाधनों का वर्णन किया जा रहा है। उष्मा उत्पन्न करने वाले उपसाधन (Heating Appliances) : जूल के नियमानुसार जिस चालक में धारा प्रवाहित होती है उसमें उष्मा भी उत्पन्न होती है। यह उत्पन्न उष्मा Hal2Rt होती है। अतः समीकरण में ध्यान देने से मालूम होता है कि यदि किसी चालक का प्रतिरोध अधिक होगा तो उसमें उष्मा उत्पन्न होगी। इसलिए कुछ विशेष उपसाधनों में जिनमें उष्मक घटक (Heating Element) प्रयोग किया जाता है। उसका प्रतिरोध चालक तारों की अपेक्षा अधिक होता है। अतः इस उद्देश्य के लिए निम्न प्रकार के उष्मक पदार्थ प्रयोग किए जाते हैं। केन्थाल (Kanthal ) : यह क्रोमियम, निकल व लोहे की मिश्र धातु होती है। जो विभिन्न अनुपात में मिलाकर विभिन्न उद्देश्यों के लिए तैयार की जाती है। इस मिश्र धातु का कार्यकारी उच्चतम तापक्रम 1280°C होता है और प्रतिरोधकता P20 135 cm होती है। गलनांक 1510°C होता है। इ...