Posts

Showing posts with the label इलैक्ट्रिशियन के औजार

इलैक्ट्रिशियन के औजार

Image
इलैक्ट्रिशियन के औजार इलैक्ट्रिशियन के कार्य को सुरक्षित व सरल बनाने के लिए औजारों का बहुत महत्व है। इस अध्ययाय में औजारो का उपयोग की जानकारी प्रस्तुत की गई है। निम्नलिखित महत्वपूर्ण औजार एक इलैक्ट्रिशिन की टूल किट में आवश्यक रूप से होने चाहिए। 1. पेचकस (Screw Driver) - ये अनेक प्रकार के होते हैं जैसे- फ्लैट-टिप, क्रास टिप, यू-टिप इत्यादि। इनका आकार इनके शक या ब्लेड़ की लम्बाई के आधार पर व्यक्त किया जाता है। सामान्यतः 5 सेमी. से 30 सेमी. शैंक वाले पेचकस प्रयोग किये जाते हैं। पेचकस का उपयोग विभिन्न प्रकार के पेंचों को कसने व खोलने के लिए किया जाता है। इनके मुख्य भाग हैं - बिट, शैंक या ब्लेड़ और हैन्डिल | पेचकस सावधानियाँ 1. नोक को घिसकर नुकीला नहीं बनाना चाहिए। 2. पेचों के साइज और आकार के अनुसार पेचकस उपयोग करना चाहिए। 3. इसे छैनी की भाँति प्रयोग नहीं करना चाहिए। 4. पेचकस का हैन्डिल उचित इन्सुलेशन वाला और मजबूत होना चाहिए। 2. कम्बीनेशन प्लायर (Combination Plier) :-  ये प्राय: 15 सेमी. तथा 20 सेमी. लम्बाई में बनाये जाते हैं। इलैक्ट्रिशियन के लिए सबसे उपयोगी साईज 20 सेमी. लम्बाई और इन...