अर्थिंग (Earthing)
अर्थिंग (Earthing) भू-सम्पर्कन (EARTHIG) (1) विद्युत झटके से बचाव (Safety From Electric Shock):- विद्युत संस्थापन में जब कभी नंगा तार किसी उपकरण जैसे प्रेस, हीटर, विद्युत केटली, कूलर या धातु के स्विच बोर्ड इत्यादि की बॉडी सम्पर्क में आता है तो वह उपकरण अपनी बाडी सहित संजीवित हो जाता है और उपकरण के किसी भाग से पूर्णतया सम्पर्क होने पर मनुष्य को घातक विद्युत झटका लग सकता है और सम्पर्क में आये हुए व्यक्ति की मृत्यु भी उसी समय हो सकती है। साधारणतया विद्युत झटके का प्रभाव निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है (i) शरीर में से गुजरने वाली धारा। (ii) शरीर के किसी महत्वपूर्ण अंग का विद्युत के सम्पर्क में आना। (iii) विद्युत सम्पर्क का समय। (iv) प्रदाय A.C. या D.C. का प्रभाव चूंकि मनुष्य शरीर का प्रतिरोध भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के लिए भिन्न-भिन्न होता है इसलिए जब शरीर के पार्श्व में वोल्टता आरोपित होती है तो उस वोल्टता के अनुसार शरीर में धारा का मान प्रवाहित होता है। चूंकि मनुष्य के शरीर की चमडी (Skin) के कारण प्रतिरोध का मान निर्भर करता है, सुखी अवस्था में 120000 से 500000 के बीच हो सक...