बेसिक इलैक्ट्रोनिक्स
बेसिक इलैक्ट्रोनिक्स Basic Electronics परिचय- आधुनिक युग में विज्ञान तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विशेष योगदान के कारण विद्युत मशीनों का परिचालन भी आसान हो गया है। घरेलू व व्यावसायिक उपकरणों में इलेक्ट्रॉनिक्स का योगदान सर्वविदित है परन्तु एक दशक पहले तक विद्युत इंजीनियरिंग में तीन फेज प्रत्यावर्ती मोटरों का परिचालन अधिकतर वैद्युतीय रूप से होता है। परन्तु आजकल AC ड्राइव का उपयोग आम हो गया है। अतः एक इलैक्ट्रिशियन को इलेक्ट्रॉनिक्स का ज्ञान होना अनिवार्य है। इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics )-चूँकि इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा मूल रूप से विद्युत इंजीनियरिंग की एक शाखा है परन्तु आधुनिक युग में इसके विस्तार के कारण यह अलग से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग शाखा कहलाने लगी है। अतः इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान की वह शाखा है जिसमें निर्वात (Vacuum) गैस या अर्द्धचालकों में इलेक्ट्रॉन प्रवाह का अध्ययन किया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक युक्तियों के गुण (Merits of Electronic Devices) - इलेक्ट्रॉनिक युक्तियों के निम्नलिखित गुण होते हैं- 1.इनके द्वारा विद्य...