भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति



भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति

Q.1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1954

सी राजगोपालाचारी, 

सी राजगोपालाचारी वर्ष 1948 से वर्ष 1950 तक स्वतंत्र भारत के गवर्नर जनरल रहे। वह इस पद को अपने अधिकार में रखने वाले पहले और अंतिम भारतीय थे। ब्रिटिश शासन के दौरान वह वर्ष 1937 से वर्ष 1939 तक मद्रास प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे। स्वतंत्र भारत में, उन्होंने वर्ष 1952 से वर्ष 1954 तक मद्रास राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी की स्थापना भी की थी।

Q.2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1954

सर्वपल्ली राधाकृष्णन , 

सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक प्रसिद्ध दार्शनिक थे। वह वर्ष 1952 से वर्ष 1962 तक भारत के उपराष्ट्रपति भी रहे। वर्ष 1962 में उन्हें भारत के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया था। भारत में सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।राधाकृष्णन तुलनात्मक धर्म और दर्शन के सबसे प्रतिष्ठित विद्वानों में से एक थे। राधाकृष्णन ने मैसूर विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर के पद पर कार्य किया था, कलकत्ता विश्वविद्यालय के किंग जॉर्ज पंचम चेयर में मानसिक और नैतिक विज्ञान तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के स्पैल्डिंग में पूर्वी धर्म और नैतिकता के प्रोफेसर पद पर कार्य किया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन हिंदू धर्म की समझ को एक आकार प्रदान करने में प्रभावशाली रहे थे।

Q_3. डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1954

Q_4. डॉ. भगवान दास को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1955

भगवान दास , 

भगवान दास ने वर्ष 1921 में एक भारतीय थिओसोफिस्ट (ब्रम्हविद्यावादी) महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सह-स्थापना की थी। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना में मदन मोहन मालवीय की सहायता भी की थी।

 Q5. डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1955

एम विश्वेश्वरय्या , 

एम विश्वेश्वरय्या एक मशहूर इंजीनियर थे और भारत में हर साल इनका जन्मदिन, 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया था और वह हैदराबाद की बाढ़ संरक्षण प्रणाली के प्रमुख डिजाइनर थे।

 Q.6. जवाहरलाल नेहरु को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1955

जवाहर लाल नेहरू

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जवाहर लाल नेहरू मुक्त भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वह सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन रहे और उन्होने वर्ष 1947 से वर्ष 1964 तक प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था। देशभर में चाचा नेहरू के नाम से मशहूर जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 Q_7. गोविन्द वल्लभ पंत को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1957

गोविंद बल्लभ पंत, 

गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने ब्रिटिश शासन के साथ-साथ स्वतंत्र भारत की सरकार में भी में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्होंने संयुक्त प्रान्त के प्रमुख के रूप में दो बार वर्ष 1937 से वर्ष 1939 और वर्ष 1946 से वर्ष 1950 तक कार्यभार संभाला था। उन्होने वर्ष 1950 से वर्ष 1954 तक उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 1955 में, वह भारत के गृह मंत्री बने थे।

 Q.8. डॉ. धोंडी केशव कर्वे को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1958

धोंडो केशव कर्वे

कर्वे एक समाज सुधारक और शिक्षक थे। उन्होंने देश की महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह और महिलाओं के लिए, शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया था। वह महिलाओं के विकास के लिए विधवा विवाह संघ और हिंदू विधवा घर जैसी कई संस्थाओं को शुरू करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 1916 में श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।

Q.9. डॉ. विधान चन्द्रराय को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1961

बिधान चंद्र रॉय

बिधान चंद्र रॉय एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वह वर्ष 1948 से वर्ष 1962 तक बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे। आधुनिक पश्चिम बंगाल के निर्माता के रूप में मशहूर, बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन देश भर में, 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

Q.10. पुरुषोत्तमदास टंडन को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1961

पुरुषोत्तम दास टंडन

स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन को राजर्षि का नाम दिया गया था। उन्हें हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के अभियान के लिए याद किया जाता है।

Q_11. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1962

डा. राजेंद्र प्रसाद , 

डा. राजेंद्र प्रसाद वर्ष 1950 से वर्ष 1962 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होने असहयोग आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। वह एक महान विद्वान, एक वकील और राजनेता भी थे।

Q.12. डॉ. जाकिर हुसैन को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1963

डा. जाकिर हुसैन

डा. जाकिर हुसैन वर्ष 1962 से वर्ष 1967 तक भारत के उपराष्ट्रपति और वर्ष 1967 से वर्ष 1969 तक राष्ट्रपति रहे। वह एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ वर्ष 1948 से वर्ष 1956 तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।

 Q.13. डॉ. पांडुरंग वामन काणे को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1963

पांडुरंग वामन काणे

काणे संस्कृत के विद्वान होने के साथ-साथ एक इंडोलोजिस्ट (भारत-विद) भी थे। उन्होंने अपने स्मारकीय कार्य धर्मशास्त्र के इतिहास में; भारत के प्राचीन और मध्यकालीन धार्मिक और नागरिक कानून का उल्लेख किया है।

 Q.14. लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1966

लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री वर्ष 1964 से वर्ष 1966 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने वर्ष 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में राष्ट्र का नेतृत्व किया था। वह अपने जय जवान जय किसान के नारे के लिए प्रसिद्ध हैं।

Q15. इंदिरा गांधी को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1971

इंदिरा गाँधी , 

इंदिरा गाँधी वर्ष 1966 से वर्ष 1977 और वर्ष 1980 से वर्ष 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा गाँधी को भारत की आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बांग्लादेश का विभाजन किया था।

Q_16. वराहगिरि वेंकटगिरी को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1975

वी वी गिरी, 

विख्यात स्वतंत्रता सेनानी वी वी गिरी भारत के पहले कार्यवाहक अध्यक्ष थे और वर्ष 1969 में उन्हें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था।

 Q_17. कुमारास्वामी कामराज (मरणोपरांत) को भारत रत्न क दिया गया ?

Ans. 1976

के कामराज , 

स्वतंत्रता सेनानी कामराज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे और यह तमिलनाडु राज्य के वर्ष 1954-57, वर्ष 1957-62 और वर्ष 1962-63 तक मुख्यमंत्री रहे।

 Q.18. मेरी टेरेसा बोजाक्सिऊ (मदर टेरेसा) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1980

मदर टेरेसा, 

मदर टेरेसा अपने दान के काम के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होने धर्म-प्रचारक दानी संस्था कैथोलिक नन की स्थापना की थी। वर्ष 1979 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार भी मिला था। 19 अक्तूबर 2003 को पोप जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें धन्य घोषित (महान महिला) किया था। पोप फ्रांसिस ने 4 सितंबर 2016 को उन्हे संत की उपाधि प्रदान की थी।



Q_19. आचार्य बिनोवा भावे (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1983

विनोबा भावे , 

विनोबा भावे स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक के साथ-साथ भूदान आंदोलन, जो भूमि-उपहार आंदोलन था, के लिए प्रसिद्ध हैं। विनोबा भावे को वर्ष 1958 में रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 Q_20. खान अब्दुल गफ्फार खां को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1987

खान अब्दुल गफ्फार खान , 

एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान ने, वर्ष 1929 में खुदाई खिद्मतगार की स्थापना की थी। महात्मा गाँधी के कट्टर अनुयायी खान अब्दुल गफ्फार खान को, फ्रंटियर गाँधी के नाम से भी जाना जाता है।

Q_21. मरूदु गोपालन रामचंद्रन (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1988

एम जी रामचंद्रन, 

रामचंद्रन एक अभिनेता थे, जो बाद में राजनीति में शामिल हो गए थे। वह वर्ष 1977 से 80 तक, वर्ष 1980 से 84 तक और वर्ष 1985 से 87 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी रहे।

 Q.22. डॉ. भीमराव अम्बेडकर (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1990

बी आर अंबेडकर

दलित नेता, बी आर अंबेडकर ने दलितों के हित के लिए, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उत्साहपूर्ण अभियान चलाया था। आजादी के बाद, अंबेडकर ने भारतीय संविधान का प्रारूपण किया था। अंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री थे।

 Q.23. डॉ. नेल्सन रोहिल्हाल्हा मंडेला को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1990

नेल्सन मंडेला, 

मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने वर्ष 1994 से वर्ष 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में भी काम किया। मंडेला, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका का गाँधी भी कहा जाता है, उन्हें वर्ष 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Q_24. राजीव गांधी (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1991

Q_25. सरदार बल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1991

वल्लभभाई पटेल, 

स्वतंत्रता सेनानी वल्लभभाई पटेल ने भारतीय संघ में रियासतों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए उन्हें भारत के आयरन मैन की उपाधि प्रदान की गई थी।

Q.26. मोरारजी देसाई को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1991

मोरारजी देसाई, 

मोरारजी देसाई वर्ष 1977 से वर्ष 1979 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। देसाई ने पाकिस्तान की सरकार द्वारा प्रस्तुत निशान-ए-पाकिस्तान नामक सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार जीता था। वह इस सम्मान को पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

 Q.27. मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत) को भारत

रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1992

अब्दुल कलाम आजाद, 

स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कलाम आजाद, भारत के प्रथम शिक्षामंत्री थे। भारत में हर साल 11 नवंबर को कलाम का जन्मदिन, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Q_28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को भारत रत्न कब दिया

गया ?

Ans. 1992

जेआरडी टाटा, 

जेआरडी टाटा उद्योगपति के साथ-साथ समाज-सेवी थे। इनकी कई उपलब्धियों में से एक एयर इंडिया की स्थापना है, साथ ही इन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च आदि की भी स्थापना की है।

Q.29. सत्यजीत रे को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1997

Q_30. अरूणा आसीफ अली (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1997

Q.31. गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1997

Q.32. डॉ. अबुल पकीर जैनुलब्दीन अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1997

Q.33. मदुराई षणमुखावैदीव सुब्बालक्ष्मी को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1998

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति

Q.34. चिदम्बरम सुब्रमण्यम को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1998

Q.35. लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1999

Q.36. प्रोफेसर अमर्त्य सेन को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1999

Q.37. लोकप्रिय गोपीनाथ बाददोलोई (मरणोपरांत) को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1999

Q_38. पंडित रविशंकर को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 1999

Q.39. कुमारी लता दीनानाथ मंगेशकर को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 2001 

Q_40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 2001

Q_41. पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 2008

Q_42. सचिन तेंदुलकर एवं सीएनआर राव को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 2014

Q.43. मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न कब दिया गया ?

Ans. 2015



Comments

Popular posts from this blog

अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोत (Non-Conventional Energy Sources)

विद्युत एवं इसके मूल सिद्धांत (Electricity and its Fundamental Laws)

प्रत्यावर्ती धारा का दिष्ट धारा में परिवर्तन व इनवर्टर (Conversion from AC To DC and Invertor)